क्रांतिकारी अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति की श्रद्धांजलि दी गई

क्रांतिकारी अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति की श्रद्धांजलि दी गई

मनावर:- आज मनावर में अमर शहीद रामचंद्र विधार्थी प्रजापति जी को फूलो से श्रद्धांजलि देकर शहीद दिवस मनाया गया प्रजापति समाज मनावर के युवा निरज प्रजापति, पवन प्रजापति रमेश प्रजापति सोनू प्रजापति प्रभु प्रजापति गौतम प्रजापति उपस्थिति थे l क्रांतिकारी रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति एक बालक एक संकल्प एक बलिदान और एक अमर गाथा है l देवरिया के क्रांतिकारी रामचंद्र विद्यार्थी ने महज 13 वर्ष की उम्र में कलेक्ट्रेट भवन के ऊपर तिंरगा फहरा कर शहादत दी और क्रांति का बिगुल फूंक दिया l अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति का जन्म1अप्रैल 1929 को उत्तरप्रदेश के जिला देवरिया के नोतन हतियागढ़ गांव मे बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ था l माता मोतीरानी का पुत्र रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति सातवीं कक्षा में ही आजादी का दीवाना था l 9अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजों को भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया था l रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति इस आंदोलन में कूद पड़े और उन्होंने 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी कलेक्ट्रेट भवन के ऊपर तिरंगा फहरा दिया था l उसी समय डी एम अमरांत सिंह ने सिपाहियों को गोली चलाने का आदेश दे दिया अंग्रेज सैनिक की गोलियां मासूम रामचंद्र के क्रांतिकारी सीने को चिर गई l रामचंद्र ने गिरते गिरते भारत माता जय का नारा लगाना और 13 वर्ष 4 महा 13दिन की उम्र मे शहीद हो गए l ऐसे वीर सापुतो के बलिदान से ही भारत माता की आजादी संभव हुई है l


Discover more from Pavan Express News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from Pavan Express News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading